Saturday, November 6, 2021

Ham pichhe kyun hai

November 06, 2021 0 Comments

Hubaira Mohammadi

हम अपनी ज़िंदगी की बीते पलों को जब गौर से देखेंगे तो हमे पता चलेगा कि हम और लोगों से पीछे क्यों है

अच्छा एक बात तो हम सब लोग जानते हैं कि हर इंसान में कोई न कोई खूबी ज़रूर होती है। और हर इंसान किसी न किसी काम मे माहिर ज़रूर होता है। बस हमे ज़रूरत है अपनी खूबियों को ढूंढने की, अपनी इच्छा शक्ति को पहचानने की, अपने आप को जानने की।

जब तक हम खुदको नही जान पाएंगे तब तक हम सब से पीछे ही रहेंगे, जब तक हम खुदको नही पहचान पाएंगे तब तक हम सबसे पीछे ही रहेंगे।

आप जब तक कोई ठोस कदम, इच्छा अनुसार नही उठाइयेगा तब तक आपका हमारा किसी का भी कुछ भी नही होने वाला है। हम सोचते है करते नही है, हमारे अंदर भय होता है गिरने का, हमे डर होता है विफल होने का तो आप एक बाद अच्छी तऱीके से समझ लें कि सफलता की पहली सड़क विफलता ही है। तो अगर आप किसी काम मे विफल होते है तो आपको मायूस नही होनी चाहिए, और पिछली बार से अधिक ताक़त जोश जुनुन के साथ फिर आप लग जाये इस काम मे और आप उस जगह नही गिरेंगे जहां आप विफल हुए थे। क्योंकि उस राह की जानकारी है आपको कि कहां पे किस तरह किस राह से जाना है। 

अगर बात विफलता की है तो आप बगैर विफल हुए सफल तो बिल्कुल भी नही हो सकते।