Thursday, November 10, 2022

पढ़ाई के साथ कमाई समाज की अहम जरूरत

November 10, 2022 0 Comments

आज की इस भागती दौड़ती दुनियां में पढ़ाई के साथ साथ कमाई (पैसों) की भी अहम जरूरत है। नए नए innovation हो रहे है नई नई technology आरही है। इस technoogy के मदद से कम एम्प्लॉय में अच्छा काम निकाल ले रहे है। और महंगाई भी पढ़ रही है। बड़ी बड़ी कंपनी भी अपने यहां काम करने वाले वर्कर्स को कम्पनी से बाहर कर रहे है।

हम ऐसे दौर से गुजर रहे है जहां हमसे ज्यादा वैल्यू टेक्नोलॉजी का है। हम अगर अभी अच्छी पढ़ाई और उसके साथ अच्छा job या खुद का कोई अच्छा काम नही किया तो फिर हम अपनी लाइफ को खुल कर नही जी सकते है। 

हमे कुछ न कुछ तो करना ही होगा ताकि पढ़ाई पुरी होने के बाद हमे भटकना न पड़े या कम से कम अच्छी जोब लगने तक हम अपने घर को तो सही से चला सके।

 हमारा माहोल तो ऐसा हो गया है जैसे पढ़ाई और किताबें ही सब कुछ है। ये किताबें किस काम के अगर आपने इस किताब में लिखे अल्फाज को अपनी डेली लाइफ में यूज नहीं कर पाते। और ये भी याद रखे बगैर पढ़ाई के कुछ कर भी नही सकते है। अगर पैसा कमा भी लेते है तो उसका सही से उपयोग नही कर पाएंगे। तो पढ़ाई के साथ साथ कमाई बहुत जरूरी है।

बगैर पढ़ाई की कमाई अंधी र बगैर कमाई की पढ़ाई लंगड़ी ही है।

Tuesday, November 8, 2022

Online teaching एक बहुत बड़ी मार्केट

November 08, 2022 0 Comments

मेरे दिमाग में ये बात कल ही से चल रही थी के ऑफलाइन स्कूल मदरसे कोचिंग इतने सारे खुल रहे है लेकीन अक्सर लोग आनलाइन स्कूल, आनलाइन, अकादमी, ऑनलाइन इंस्टिट्यूट, आनलाइन मदरसे क्यों नही खोल रहे है। जबकि ज्यादा पॉपुलेशन आनलाइन ही रहती है। 

आज फिजिक्स वाला ने ऑनलाइन बनाया यूनिकॉर्न कम्पनी।
फिजिक्स वाला को तो आप लोग जानते ही होंगे उन्हों ने ऑनलाइन कोचिंग स्टार्ट करके ऑनलाइन स्टूडेंट्स को प्रिपरेशन करा कर बनाडली एक यूनिकॉर्न कम्पनी। फिजिक्स वाला कहते है मैं ऑफलाइन पढ़ाता तो 10 साल में सिर्फ 6,000 7,000 लोगों को ही पढ़ा पता जबकि ऑनलाइन में लाखो पढ़ रहे है एक साथ हर साल। तो ऑनलाइन बहुत बड़ी मार्केट प्लेस है। 

यूनिकॉन किसे कहा जाता है?
जब कोई प्राइवेट या निजी कम्पनी अपना रेवेन्यू 1 billion dollar से जायदा कर लेता है तो उसे यूनिकॉर्न कहा जाता है। अब 1 billion dollar कितना होता है इंडियन रूपये में तो आप खुद जोड़ सकते है 81,86,50,50,000.00 एक आनलाइन आए कोचिंग इतना पैसा बना सकता है फिर भी लोग आनलाइन आने से हिचकिचाते क्यों है? 

अगर आप चाहे तो मेरे सथ आनलाइन का सफर शुरू कर सकते है जहां मिलती है पहचान, इज्जत, लोगो से मिलने और बात करनी का तरीका, अपनी बात दुनियां के सामने रखने का मोका और अपनी बात अपना हुनर को दुनिया से मनवाने की ताकत। तो कितने लोग तैयार है मेरे साथ ऑनलाइन सफर शुरू करने के लिए। वो मेरा व्हाट्सएप नंबर 9097779020 पे कॉन्टैक करें या कॉमेंट में अपनी ओपिनियन दें सकते है।

Monday, November 7, 2022

The System of Natur प्रकृति का सिस्टम

November 07, 2022 0 Comments


What is the system of Nature ?

 बर्दाश्त (Tolerate)

धरती सूर्य का चक्कर लगाती है

The System of Nature

इश्वर ने अलग अलग प्रकार की चीजें क्यों बनाई 

प्रकृति के विरुद्ध कार्य करना

प्रकृति का जो सिस्टम है वह बर्दाश्त के साथ सब को मैनेज कर के चलना है. यदि संसार के अंदर मौजूद चीज़ों में बर्दाश्त करने की छमता नहीं होती तो यह संसार कब का टूट फुट गया होता. 

धरती सूर्य का चक्कर लगाती है

हम और आप सभी वह जानते हैं कि धरती सूर्य का चक्कर लगाती है , सूर्य दिन में निकलता है, चाँद रात में अपनी रौशनी बिखेरता है. यदि इन सब में बर्दाश्त करने और एक दुसरे के साथ मैनेज करने की छमता नहीं होती तो हम प्रकृति की वस्तुओं का लाभ कभी नहीं उठा पाते. 

The System of Nature

प्रकृति का यही सिस्टम मानव रहन सहन, खान पान और कार्य काज में भी लागु है. यही कारण है कि मानव समाज में हर आदमी की पसंद एक दुसरे से अलग होती है. कोई लाल कपड़ा पसंद करता है तो कोई सफ़ेद, कोई शर्ट पैंट पसंद करता है तो कोई कुरता पजामा. इसी तरह किसी को रोटी अच्छी लगती है तो किसी को चावल, कोई मांस मछली पसंद करता है तो कोई शाकाहारी रहना पसंद करता है. किसी को लहसन प्याज़ अच्छा लगता है तो किसी को यह भी पसंद नहीं आता . 

अब अगर हर आदमी एक दुसरे को अपनी पसंद का पाबंद करने लगे तो संसार में लोगों का जिंदा रहना ही मुश्किल हो जायेगा. 

इश्वर ने अलग अलग प्रकार की चीजें क्यों बनाई 

आप खुद ही सोचिये यदि इश्वर को किसी एक आदमी की पसंद ही पर सब को लाना होता तो अलग अलग प्रकार की चीज़ें और अलग अलग पसंद के लोग ही क्यों पैदा करता. वह तो हर आदमी की पसंद का ख्याल रखता है, उस की पसंद के हिसाब से चीज़ें पैदा करता है और हम हैं की सब को अक पसंद का पाबंद बनाना चाहते हैं. 

प्रकृति के विरुद्ध कार्य करना

ऐसा करना ना सिर्फ मानव समाज को नस्ट करेगा बल्कि यह प्रकृति के विरुद्ध कार्य करना होगा जिस में कभी भी किसी को भी सफलता नहीं मिल सकती है. 

ऐसे में बस एक ही रास्ता है बर्दाश्त और मैनेज करना . जो चीज़ें आप को पसंद है वह आप कीजिये और जो चीज़ें दूसरों को पसंद है वह उसे करने दीजिये . दुसरों के साथ बर्दाश्त करने और मैनेज करने का तरीका अपनाइए , खुद भी खुश रहिये और दूसरों को भी खुश रहने दीजिये . यही प्रकृति का सिस्टम है.

Sunday, November 6, 2022

दुनिया की शुरुआत beginning of the world

November 06, 2022 0 Comments

Contents

दुनिया की मौजूदा उम्र तकरीबन 14 अरब साल हो चुकी है

दुनिया बनने के तुरंत बाद

दुनिया निर्माण होने के 1 सेकंड बाद

दुनिया निर्माण होने के 14 सेकंड बाद

ख्याल किया जाता है की
दुनिया की मौजूदा उम्र तकरीबन 14 अरब साल हो चुकी है (मोहतत अंदाजा 11 से 20 अरब साल के दरमियान है।) अब ये नजरिया आम तौर पर कबूल किया जा चुका है की कायनात का आगाज़ एक ऐसे वाक्य से हुआ जिसे बिग बैंग (Big Bang) कहा जाता है। इस नजरिए से ये बात मालूम होती है की कायनात की इब्तिदाई (Start) तारीख में बहुत सारे वाकियात इंतिहाई तेज रफ्तारी के साथ रुनुमा हुए।


दुनिया बनने के तुरंत बाद

अपनी पैदाइश के तुरंत बाद कायनात मुख्तलिफ किस्म के subatomic particles बन गई जिसमे electron, proton, Newtrons, and antinewtrons के इलावा radiation, futon भी शामिल थे। उस वक्त दुनियां का Temperature एक खरब सेंटीग्रेड (1 खरब 80 अरब फारनहाइट) था और उसकी density पानी के मुकाबले 4 अरब गुणा ज्यादा थी।

दुनिया निर्माण होने के 1 सेकंड बाद

1 सेकंड बाद Temperature कम हो कर 10 अरब सेंटीग्रेड (18 अरब फरनफाइट) रह गया । इसके साथ ही रसायण chemical इस तरह फैला की उनकी densiti तेजी से गिरते हुए पानी की निस्बत महज़ 4 लाख गुणा ज्यादा रह गई। जिसके बाद proton aur Newtrons जैसे भारी subatomic particles वजूद में आने लगी ।

दुनिया निर्माण होने के 14 सेकंड बाद

Temorature 3 अरब सेंटीग्रेड (5 अरब 40 करोड़ फरनहाइट ) तक गिर गया । जबकि उसके साथ ही साथ चार्ज शुदा proton और इलेक्ट्रॉन ने एक दूसरे को फना करते हुए तवानाई खारिज करना शुरू करदी। इसी बिच 2 प्रोटोन और 2 न्यूट्रॉन पर मुश्तमील हीलियम की मर्कजे तश्कील पाने लगी।

Reed more

Friday, November 4, 2022

मजहब और साइंस में तअल्लुक

November 04, 2022 0 Comments


आज का दौर साइंसी उलूम की मेराज का दौर है। साइंस का बजातौर पर असरी इल्म ( contemporary knowledge ) से ताबीर किया जाता है।  लिहाज़ा दौरे हाजिर में दीन की सही और नतीजा खेज़ इशाअत का काम जदीद साइन्सी बुन्यादों पर ही बेहतर तौर पर सर अंजाम दिया जा सकता है। 

इस दौर में इसकी जरूरत पिछले सदियों से कहीं ज्यादा बढ़ कर है। मुस्लिम मुआश्रे में नई साइंसी तालीम को ज्यादा फरोग दिया जाए बढ़ावा दिया जाए। और दीनी तालीम को साइंसि तालीम से दलील पेश करके इस्लाम की हकीकत का बोल बाला किया जाय।  आज के मुस्लिम स्टूडेंट के लिए मजहब और साइंस के बीच के तअल्लुक को कुरआन की रोशनी में समझाना बहुत जरूरी है। 

मजहब खालिक (Creator) से बहस करता है और साइंस अल्लाह तआला की पैदा करदह खल्क (Creation) से । दूसरी लफ्जों में साइंस का मोजुअ Creation और मजहब का creator से है। ये एक हकीकत है कि अगर मखलूक पर सही तरीके से सोच विचार किया जाएगा तो उसके सामने ये हकीकत खुल कर आएगी।

कुरान में है ( ऐ हमारे रब तूने ये सब बे हिक्मत और बे तदबीर नही बनाया।)

बंदा मोमिन को साइनसी उलूम की तरगीब के जमन में अल्लाह रब्बुल इज्जत ने कुरआन करीम में एक जगह और यू इरशाद फरमाया है।

कुरआन (हम अनकरीब उन्हें कायनात में और उनके अपने (वजूद के) अंदर अपनी निशानिया दिखाएंगे यहां तक कि वो जान लेंगे कि वही हक़ है। 

इस आयते करीमा में अल्लाह तआला फरमाता है कि हम इंसान को उसके वजूद के अंदर मौजूद दाखली निशानिया (Internal signs) भी दिखाएंगे और  कायनात में जा बजा बिखरी खारजी निशानिया (external signs) भी दिखाएंगे जिन्हे देख लेने के बाद बंदा खुद ब खुद बेताब हो कर पुकार उठेगा कि हक़ सिर्फ अल्लाह ही है।

Muzaffarpur News : खराब मशीन से कर रहे थे जांच बिना शराब पिए सबको बता रहे थे शराबी

November 04, 2022 0 Comments


Muzaffarpur
: खराब मशीन से कर रहे थे शराब पिए लोगों की जांच बिना पिए सब को बता रहे थे शराबी। लोग घबरा सा गए थे और उन्हें आश्चर्य भी हो रहा था की कभी शराब को हांथ तक नहीं लगाए आज हमे शराबी बताया जा रहा है। पकड़े गए लोगों ने हंगामा मचा दीया तो मशीन की जांच हुई और मशीन निकली खराब

कहते हैं मशीन झूठ नहीं बोलती, लेकिन शराब पीने की जांच करने वाली मैन्युफैक्चरिंग विभाग की खराब ब्रेथ एनालाइजर ने इसे झूठा साबित कर दिया। बुधबार की देर रात उत्पाद विभाग की टीम यही खराब ब्रेथ एनालाइजर लेकर शराबियों की जांच करने स्टेशन रोड पहुंची थी। पहले वहां से गुजर रहे 15 लोगों की जांच की गई। मशीन ने सभी के शराब पीने की पुष्टि कर दी। फिर क्या था, टीम ने आनन-फानन में सभी को हिरासत में लेते हुए गाड़ियों पर बैठा लिया।

इधर, सभी को आश्चर्य wonder 🤔 हो रहा था कि कभी शराब को हाथ तक लगाया नहीं, फिर मशीन कैसे इसकी पुष्टि कर रही है। धराए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते सुनकर उधर से गुजर रहे कुछ लोग रुक गए। उनलोगों ने भी विरोध करना शुरू किया। फिर उनलोगों की ही सलाह पर रेलवे के एक कर्मचारी व एक रिक्शा चालक की भी जांच की गई तो उन दोनों के भी शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों व जवानों को भी शंका हुई।

उन्होंने सभी का मुंह सूंघा। किसी के मुंह से शराब की दुर्गंध नहीं आ रही थी। वहीं, हिरासत में लिए गए लोगों की मांग पर दूसरी ब्रेथ एनालाइजर मंगाई गई। जब इस मशीन से जांच हुई तो पता चला कि किसी ने भी शराब नहीं पी है। इसके बाद सभी को छोड़ा गया। खराब ब्रेथ एनालाइजर की जांच की रिपोर्ट पर अड़े थे उत्पाद विभाग के अधिकारी शुरू में ब्रेथ एनालाइजर की जांच से मिलने वाली रिपोर्ट पर ही उत्पाद विभाग के अधिकारी अड़े थे। उनका कहना था कि मशीन जो बता रही है, वही सही है। वे यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि खराब ब्रेथ एनालाइजर से सभी की जांच की जा रही है। उधर से गुजर रहे अन्य लोगों की जांच में जब शराब पीने की पुष्टि होने लगी तब उन्हें भी शक हुआ।

इधर, वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात भी इसी स्थान से दस लोगों को शराब पीने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने दबोच लिया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी खराब ब्रेथ एनालाइजर से सभी की जांच की गई हो। बताया गया है कि उत्पाद विभाग के पास शराब पीने वालों को पकड़ने के लिए 30 ब्रेथ एनालाइजर हैं। खराब मशीन से जांच का मामला सामने आने पर इनकी ऊपर सवाल उठने लगे हैं।

उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि विभाग के पास जो ब्रेथ एनालाइजर हैं, उनकी जांच काफी विश्वसनीय है। ये अल्प से अल्प मात्रा में शराब के सेवन को पकड़ लेती हैं। बुधवार की रात उन्होंने कई जांच टीमों को रवाना किया था। खराब ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी। सभी मशीन की जांच कराई जाएगी। 

Thursday, November 3, 2022

रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है Rasayanik Abhikirya kise kahte hai

November 03, 2022 0 Comments

 रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है Rasayanik Abhikirya kise kahte hai


Hello everyone आज हम आपको इस पोस्ट की मदद से रासायनिक अभिक्रिया को समझानेकी कोशिश कर रहे है। ताकि आप अपने आसपास होते रासायनिक अभिक्रिया को feel महसूस कर सकें। और इस बोरिंग लाइफ को मजेदार तरीके से जी सके। 

रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है? What is the chemical reaction?

जब भी कभी भी दो या दो से ज्यादा याद रहे हमेशा दो का होना जरुरी है। तो जब भी दो या 2 से ज्यादा पदार्थ (Substance) आपस में मिल कर किर्या (Action) करते हो और अपने रासायनिक ( Chemical) गुणों में परिवर्तन (Change) कर के एक नया उत्पाद ( Product) बनाता हो उसे ही रासायनिक अभिक्रिया (Chemical reaction) कहते है।

इसे अगर हम अपने जबान में समझना चाहे तो इस तरह समझ सकते है की किसी भी 2 या 2 से ज्यादा chemical को मिला कर या जोड़ कर या mix करके एक नया सामान बनाते है उस के बीच होने वाले action क्रिया को ही रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction) कहते है। 

अब इससे आपको अपनी लाइफ मजेदार कैसे होने वाली है? सोचिए

आसपास होने वाले रिएक्शन पे आप ध्यान दीजिए और आपने ध्यान दिया ही होगा लेकिन समझ नही आने के कारण आप नजर अंदाज करदेते है। जैसे आप ने कभी सोचा ही होगा की ये लोहे पे जंग क्यू लग जाता है? जंग इसलिए लगता है क्युकी लोगो का धातु जब oxigen ऑक्सीजन के साथ (Action) क्रिया करते है तो लोहे पे मैग्निशियम की परत बन जाती है जिसे हम अपनी आम जबान में लोहे पे जंग लगना कहते है।

चलिए हम आपको एक और उदाहरण Example देते है। आप खाना बनते देखा तो होगा जैसे चावल दाल इत्यादि, चावल में हम किन चीजों का प्रयोग करते है 1 चावल 2 पानी 3 आग या कोई भी गरम करने वाली चीज चावल और पानी को एक समान हिट पे रखा जाता है तो उनके बीच रिएक्शन होने लगते है भाप निकलता है आप थोड़ी देर बाद देखते है तो चावल खाने के लिए तैयार हो जाता है। तो पानी , चावल, और की मदद से हमने उन्हें आपस में किर्या कराया और chemical reaction रसायनीक अभिक्रिया की मदद से चावल खाने लायक बन चुका है। ऐसे अगर अपने आस पास डेली की जिंदगी में ध्यान दीजिएगा तो पायेगा की हम तो chemical reaction रसायनीक अभिक्रिया से घिरे हुए है हजारों रसनिक अभिक्रिया हमारे सामने होते राहत है।

आगे बहुत सारी चीज़ें समझनी हो तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन , शामिल हो सकते है नीचे लिंक दिया गया है उसपे क्लिक कीजिए

Telegram Channel Click here 

WhatsApp Group Click here

 

नोट: आपको किसी भी प्रकार का कोई डाउट रह गया हो मन में तो आप हमे कॉमेंट करके जरूर पूछ सकते है हम आपकी हेल्प करने को तैयार है।

Wednesday, November 2, 2022

BSEB Bihar Board ne matric and inter का exam date जारी कर दीया है.......

November 02, 2022 0 Comments


BSEB, Bihar State Examination Board Patna
ने 10th and 12th परीक्षा का डेट और टाइम जारी कर दिया है। 

2023 मैट्रिक इंटर परीक्षा का time table हुआ जारी

बड़ी खुशखबरी है उन सभी छात्रों के लिए जो इसबर 2023 में 10th और 12th की प्रीक्षा में शामिल होने वाले है, क्युकी बिहार बोर्ड ( BSEB ) ने exam date जारी कर दीया है। और जल्द ही मॉडल पेपर जारी करने वाला है।

What is BSEB Model Paper बिहार बोर्ड मॉडल पेपर क्या है?

जब ऊपर मॉडल पेपर की बात सही गई है तो मैं आप लोगों को इसके बारे में बता देना मुनासिब समझता हूं। BSEB Model Paper एक पैटर्न होता है उसमे Question, booklet, answer होते है। BSEB ये मॉडल पेपर इस लिए जारी करती है ताकि सारे स्टूडेंट्स exam pattern को आसानी से समझ सके कि किस तरह एग्जाम होगा कितना time मिलेगा और किस तरह का questions पूछे जायेंगे। और बड़ी मजे की बात तो ये है की मॉडल पेपर से ही लग भाग 80% questions bord के एग्जाम पेपर में पूछे जाते है तो अगर आपको सिर्फ पास होना है तो आप मॉडल 🗞️ पेपर पढ़ सकते है और अगर टॉप या फर्स्ट होना चाहते है तो आप मॉडल पेपर की पैटर्न को समझिए पढ़िए और किताबों के सारे क्वेश्चन को हल कीजिए।

Bihar Board Model Paper 2023 : बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक तथा इंटर का मॉडल पेपर, यहां से करें डाउनलोड सबसे पहले ये भी पढ़े........

Bihar board 10th exam time table

Bihar State Examination Board Patna 10th 2023 की परीक्षा 17 फ़रवरी 2023 से शुरू होने वाली है। आप अभी से एग्जाम की तैयारी शुरू कर दीजिए। क्योंकि आगे हर जगह आपके 10th का रिज़ल्ट काम आने वाला है, passport, aadhaar, job, admission, लगभग अक्सर जगह आपको 10th के हिसाब से ही जज किया जाएगा परखा जाएगा। 

Bihar board 12th exam time table

Bihar State Education Board Patna 12th 2023 की एग्जाम 1 फरवरी 2023 से शुरू होने जा रही है तो आप अच्छे से एग्जाम की तैयारी कीजिए क्योंकि ये आपका भविष्य में सुधार लाने वाला है।

Tuesday, November 1, 2022

Muzaffarpur: सकरा के युवक को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया

November 01, 2022 0 Comments

Muzaffarpur: सकरा के युवक को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया


Muzaffarpur : सकरा। हैदराबाद रेल पुलिस और सकरा थाना पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त रूप से सकरा फरीदपुर में एक होमियोपैथिक डॉक्टर के घर छापेमारी की। संदिग्ध युवक नहीं मिलने पर डॉक्टर को हिरासत में लेकर पुलिस सकरा थाना लौट गई। करीब तीन घंटे बाद कुछ लोगों के प्रयास से युवक अजनिष कुमार मेहता को सकरा पुलिस के सामने हाजिर किया गया। तब डॉक्टर को छोड़ दिया गया। युवक से हैदराबाद रेलवे पुलिस ने लंबी पूछताछ की। रेल पुलिस ने युवक को एक नोटिस भी रिसीव कराया। युवक ने बताया कि वह दिल्ली में कोचिंग चला रहा है। हैदराबाद एक काम के लिए गया था। वहीं से गलत ढंग से फंसाने की साजिश की गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मो. अबु शैफी मुर्तुजा ने बताया कि हैदराबाद रेलवे में फर्जी नौकरी रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया था, जिस गिरोह में सकरा के युवक के शामिल होने की जानकारी मिली थी।

Muzaffarpur: प्रेम-प्रसंग में चाकू गोदकर युवक की हत्या

November 01, 2022 0 Comments


मुजफ्फरपुर प्रखंड के रामपुर जयपाल मिल्की पोखर
के समीप रविवार रात ननिहाल में रह रहे रूपेश कुमार (18) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर दर्जनों जगह चाकू से गोदने के निशान थे। उसका शव सोमवार दोपहर घर से करीब दो सौ मीटर दूर बसौली चौर स्थित एक बंद फैक्ट्री परिसर में झाड़ियों से ढका मिला। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बगाही गौसनगर निवासी राजू राम के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है।

सूचना पर घटनास्थल पहुंचे थानाअध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को रामपुर जयपाल मिल्की स्थित नाना के घर लाया गया है। दिल्ली से पिता, मां व भाई के आने पर मंगलवार को दाह संस्कार होगा। थानेदार ने बताया कि मृतक के ननिहाल के लोगों के अनुसार बगल की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके घरवालों ने एक दिन पूर्व ही हत्या की धमकी दी थी। इस बिंदु पर जांच की जा रही है। लड़की समेत लगभग आधा दर्जन लोगों को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मृतक के मामा डीलर लखिंदर राम ने बताया कि रूपेश पिछले वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गया था। कुछ दिन पहले यहीं एक कार शोरूम में काम पकड़ा था। उसके पिता राजू राम दिल्ली स्थित एक जर्दा फैक्ट्री में काम करते हैं जिसकी शाखा मुजफ्फरपुर में भी थी। उसकी मां निर्मला देवी बच्चों के साथ वहीं है। इस बार वे लोग छठ पर घर नहीं आ सके थे। नाना वैद्यनाथ राम भी दिल्ली में ही काम करते हैं। वह छठ में घर पर आ हुए थे

डाला उठाने के समय खोज हुई तो नहीं मिला रूपेश :

रूपेश की नानी सुधा देवी व मामा विक्रम कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। चित्कार मार कर रो रही नानी ने बताया कि घाट से डाला लेकर घर पर रखा और फिर मिल्की पोखर पर चला गया। रात में लोगों ने सोचा कि घाट पर डीजे बज रहा है वहीं रूपेश रह गया होगा। सुबह अर्घ्य के लिए डाला उठाने के समय उसकी खोज हुई। कॉल किया तो मोबाइल बंद बता रहा था। इस बार लोगों को लगा कि अपनी मौसेरी नानी के यहां सो गया होगा, लेकिन घाट से लौटने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो लोग खोजबीन करने लगे। इसी दौरान एस्बेस्टस बनाने वाली बंद पड़ी फैक्ट्री परिसर में उसका शव मिला। आशंका है कि सड़क पर हत्या के बाद उसके शव को घसीट कर झाड़ियों में ले जाकर छुपा दिया गया है।

हिंदुस्तान

Muzaffarpur: महरथा गांव में छट घाट पर प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी को पीट पीट कर किया हत्या 4 साल से था प्रेम

November 01, 2022 0 Comments


Contents 
1. महरथा गांवों में छट घाट पर प्रेमी को पीट कर किया हत्या
2. मो. फैजान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
3. बख्श देने की गुहार करता रहा पिता
4. वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ से युवकों को नहीं बचा सकी।
5. हथियार संग गिरफ्तार हुआ था आयान
6. चार साल से था प्रेम प्रसंग

महरथा गांवों में छट घाट पर प्रेमी को पीट कर किया हत्या 

कांटी के महरथा गांव में रविवार को शाम में छठ घाट पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे ब्रह्मपुरा हजमटोली निवासी मो. नेहाल उर्फ आयान की भीड़ ने छेड़खानी का आरोप लगा पीट-पीट कर मार डाला। प्रेमिका के परिजन और लोगों की भीड़ ने आयान को ईंट-पत्थरों से कूच डाला। मॉब लिंचिंग की इस घटना में भीड़ की पिटाई से आयान का साथी मो. फैजान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। भीड़ ने उसे मरा समझकर छोड़ दिया।

मो. फैजान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में हत्या और मॉब लिंचिंग की धारा में छह नामजद समेत सौ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद लड़की पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। घटना से आक्रोशित आयान के परिवार वाले और मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को पोस्टमार्टम से शव आने के बाद मेहदीहसन चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और तीन घंटे तक हंगामा किया। परिजन लड़की पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आयान की मां शमीमा खातून के अनुसार,आयान को उसकी प्रेमिका ने कॉल कर छठ पर मिलने के लिए बुलाया था। वह दोस्त फैजान के साथ गया था। वहां प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे देख लिया। इसके बाद छेड़खानी के आरोप में भीड़ दोनों की पिटाई करने लगी। लड़की वाले आयान को घसीटते हुए घाट से दूर ले गए और पीटकर मार डाला। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि कांटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।